2q== 80(7)

नवगछिया – रंगरा के सिम्मर गाछ के पास हुए 13 लाख 30 हजार रुपये लूट कांड मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गयी है. दूसरी तरफ एसडीपीओ  नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने लूट मामले में नवगछिया में बुधवार को कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है.

जिसमें अपराधियों को देखा गया है. उन्होंने कहा कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा. लेकिन इतनी बड़ी रकम को मोटरसाइकिल से ले जाना कतई सुरक्षित नहीं था. रकम ले जाने और लाने से पूर्व पुलिस को सूचना जरूर देना चाहिए था. एसडीपीओ ने कहा कि लूट का शिकार हुआ व्यक्ति एचडीएफसी बैंक का कर्मी नहीं है बल्कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *