नवगछिया एचडीएफसी बैंक की शाखा से रुपए की निकासी कर कुरसेला एचडीएफसी बैंक जा रहे दो कर्मचारियों से लुटेरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े 13.30 रुपए लूट लिए। दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने दोपहर करीब 3:30 बजे एनएच-31 पर रंगरा ओपी क्षेत्र के कटरिया ओवरब्रिज के पास इस वारदात को अंजाम दिया। एचडीएफसी बैंक कुरसेला के कैशियर रेशम चौधरी ने घटना की सूचना रंगरा पुलिस को दी। सूचना पर ओपी अध्यक्ष मो. महताब खान पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की।
Total Downloads: 101
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है स्थानीय पुलिस
लूट के बाद पीड़ित बैंककर्मियों के साथ रंगरा पुलिस नवगछिया एचडीएफसी बैंक पहुंची। पुलिस बैंक में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रंगरा ओपी प्रभारी ने कहा कि आशंका है कि लुटेरे नवगछिया एचडीएफसी बैंक की शाखा से ही दोनों कर्मियों का पीछा कर रहे थे।
गरा में एचडीएफसी…
रेशम चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह एचडीएफसी बैंक नवगछिया से 13.30 लाख रुपए निकालकर बाइक से अपने सहयोगी सुजीत कुमार के साथ कुरसेला जा रहे थे। इसी बीच पीछे से दो बाइक पर चार लुटेरे आए और ओवरटेक कर कटरिया ओवरब्रिज के पास मेरी बाइक रुकवा दी। बाइक रुकते ही लुटेरों ने हम दोनों पर पिस्तौल तान दिया। एक लुटेरे ने बाइक में धक्का मारकर हमें गिरा दिया। फिर मेरे कंधे से रुपए से भरा बैग लूट लिया फिर सभी लुटेरे नवगछिया की ओर बाइक से भाग गए। मैंने पहले इसकी सूचना कुरसेला पुलिस को दी, लेकिन वहां की पुलिस ने कहा कि घटनस्थल रंगरा ओपी क्षेत्र में हैं। इसलिए सूचना रंगरा ओपी पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि कटिहार ब्रांच की दूरी अधिक होने के कारण डेढ़ साल से सप्ताह में दो-तीन दिन नवगछिया ब्रांच से रुपए लेकर आते-जाते हैं। उधर, पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। रेशम चौधरी के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

