बिहार पुलिस सप्ताह के तहत गुरुवार को थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह तथा भागलपुर जिला कबड्डी संघ व स्थानीय सहयोग से बालक व बालिका कबड्डी का भव्य आयोजन हुआ। मौके पर मौजूद एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि पहले लोग कहते थे खेलोगे-कूदोगे होगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब लेकिन अब वो बात नहीं है। सही दिशा-निर्देश पर आप जो भी मेहनत करेंगे सफलता जरूर मिलेगी।
Total Downloads: 101
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा महिला सशक्तीकरण और युवा नैतिक रूप से समृद्ध बने हमलोगों का यही प्रयास है। कबड्डी के बालक वर्ग के फाइनल में भागलपुर सदर ने नवगछिया को 40-20 से पराजित कर विजेता बना। वहीं बालिका वर्ग में गोपालपुर ने कहलगांव को 30-08 से जीतकर विजेता बनी।
पारितोषिक वितरण थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पीएस आई आशुतोष कुमार व उमाशंकर ने किया। मंच संचालन भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम व निरंजन आर्ट ने किया। मैच के निर्णायक में प्रशांत राज, मो. सद्दाम, दिलीप, मणिभूषण, खुशबू कुमारी थे

