खरीक बाजार निवासी रजनी देवी के किराना दुकान में बुधवार की देर रात आग लग गई। इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर घर वालों के शोर करने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था।
Total Downloads: 101
ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि थोड़ा और विलंब होने पर पूरा टोला ही जलकर राख हो जाता। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी पर पंचायत के मुखिया पति विजय साह एवं उप मुखिया आजाद अंसारी ने इसकी सूचना खरीक सीओ और पुलिस को दी है। इन लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग सीओ से की है। मामले को लेकर रजनी देवी ने सीओ को आवेदन दिया है।

