ड्राइविंग लाइसेंस एवं आरसी बुक के स्वरूप में कई अहम बदलाव किया जा रहा है। जिला परिवहन कार्यालय में नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। ड्राइङ्क्षवग लाइसेंस एवं आरसी कार्ड कई एडवांस फीचर से युक्त होंगे, जो देश के सभी राज्यों में एक समान मान्य होंगे। अब तक जो ड्राइविंग लाइसेंस एवं आरसी कार्ड पीले रंग में दी जाती थी,वह ड्राइविंग लाइसेंस अब सफेद कलर में वाहन चालकों को दी जाएगी। राज्य के सभी जिलों को नए ड्राइविंग लाइसेंस एवं आरसी कार्ड की कापी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला परिवहन कार्यालय को भी 1500 आरसी कार्ड एवं 500 ड्राइविंग लाइसेंस एवंं आरसी कार्ड उपलब्ध कराया गया है।

नए नियम के तहत साफ्टवेयर में किया जा रहा बदलाव

वन नेशन वन कार्ड योजना लागू करने के बाद ड्राइविंंग लाइसेंस एवं आरसी कार्ड का स्वरूप पहले से बिल्कुल अलग हो जाएगा। पहले से जारी ड्राइवि‍ंंग लाइसेंस कार्ड भी पूर्ण रूप से मान्य होगा पर ड्राइवि‍ंंग लाइसेंस रिन्यूअल कराने के बाद वाहन चालकों को वन नेशन वन कार्ड के तहत ही ड्राइव‍िंग लाइसेंस बना कर दिया जाएगा। नई ड्राइव‍िंग लाइसेंस एवं आरसी कार्ड जारी करने से पहले परिवहन विभाग द्वारा साफ्टवेयर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं जिस कारण कई दिनों से ड्राइव‍िंंग लाइसेंस एवं आरसी बनाने की प्रक्रिया बाधित है। जिस कारण वाहन चालक ड्राइव‍िंग लाइसेंस बनाने को लेकर परिवहन कार्यालय का चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा साफ्टवेयर को अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही वाहन चालकों को ड्राइव‍िंग लाइसेंस एवं आरसी का नया कार्ड जारी किया जाएगा।

देश में समान सिक्योरिटी फीचर्स से युक्त होगा कार्ड

नया ड्राइव‍िंग लाइसेंस एवं आरसी कार्ड देश में एक समान सिक्योरिटी फीचर्स की सुविधा से युक्त होगा। वर्तमान में चिप वाला लैमिनेटेड स्मार्ट कार्ड बना कर दिया जाता है जबकि नए कार्ड में माइक्रोचिप एवं क्यूआर स्कैनर कोड जैसी सुविधाएं दी जाएगी जिससे सेंट्रलाइज डाटाबेस के जरिए वाहन चालक एवं वाहन से संबंधित सभी रिकार्ड एक जगह मिल पाएगी।

परिवहन विभाग द्वारा वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत देश में एक समान सिक्योरिटी फीचर्स वाले ड्राइव‍िंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। इसके लिए साफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव किया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा जिले को 500 ड्राइव‍िंग लाइसेंस एवं 1500 आरसी कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। – संजय कुमार, एमवीआई जमुई

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *