नवगछिया सहित आसपास के कई जिले कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया जिले के सीमावर्ती इलाकों को नवगछिया बाजार से जोड़नेवाला नवगछिया थाना चौक के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

नवगछिया रेलवे पूर्वी फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बिहार सरकार द्वारा निविदा कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक गोपाल मंडल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया-कटरिया रेलवे समपार फाटक नं 11 स्पेशल पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है।

ओवरब्रिज आरसीसी सेतु के निर्माण कार्य में बिहार सरकार द्वारा कुल 30 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृति प्रदान करते हुए टेंडर निकाला गया है। पुल की लंबाई लगभग 506 मीटर होगी और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद इसका निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की देखरेख में शुरू किया जाएगा। पुल निर्माण डेढ़ वर्ष की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टेंडर प्रक्रिया 17 मार्च तक होने की संभावना है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *