IMG-20170116-WA0004

नारायणपुर – प्रखंड के चकरामी गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ बैकुंठवासी सुमन उफॆ बिट्टू की पुण्य स्मृति में सोमवार को चकरामी से 1008 कुंआरी कन्याओं एवं नवविवाहिता ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली।जो नारायणपुर के कृष्ण मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बिषहरी मंदिर से नारायणपुर, मधुरापुर बाजार, बलाहा का भ्रमण करते हुए चकरामी बलाहा गंगा घाट में वृन्दावन से आए पंडितों के मंत्रोंउच्चारण के साथ जल भर कर ब्राह्मण टोला चकरामी,रामुचक एन एच 31 होकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंच परिक्रमा कर पंडितों के नेतृत्व में कलश को स्थापित किया आयोजन समिति के रीना देवी व अर्जुन कुमार ने बताया कि कथावाचक स्वामी मधुसुदन दास जी महाराज के द्वारा 16 जनवरी सोमवार से 22 जनवरी तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा दोपहर 2 बजे से 7 बजे संध्या तक होगी. आयोजन को सफल बनाने में मुखिया नरेंद्र कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र यादव, शिक्षक त्रिवेणी पंडित भवानीपुर पुलिस के अनि दयाशंकर राय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *