नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर उच्च विघालय प्रांगण में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित भाजपा के अतिपिछड़ा सम्मेलन में 19 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शामिल होंगे. यह बात सोमवार को मधुरापुर बाजार स्थित जिलापाषॆद उषा मिश्रा के आवास पर बैठक में पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र ने कहा और नवगछिया पुलिस जिला के सातों प्रखंड से कार्यकर्ता शामिल ज्यादा से ज्यादा आयेगे. बैठक आयोजित कार्यक्रम की तैयारी पर हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने किया मौके पर भाजपा प्रवक्ता दिनेश कुमार यादव, प्रखंड महामंत्री शशिभूषण यादव, प्रखंड अध्यक्ष नीलाम्बर झा नीलु, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य संजय शर्मा, कोकन शर्मा, महराज शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं शामिल हुए.
PATNA, BIHAR, 23/02/2015: BJP senior leader Sushil Kumar Modi addressing a press conference in Patna on February 23, 2015.
Photo: Ranjeet Kumar
