नवगछिया : एक हॉटल में कुक का काम करने वाले तुलसीपुर निवासी मनोरंजन यादव की बाइक अज्ञात बदमाशों ने विक्रमशिला सेतु पथ पर जगतपुर गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक छीन लिया है. अपराधियों ने मनोरंजन के साथ मारपीट भी की है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
बाइक के मालिक भागलपुर के बरारी निवासी सत्यम सिन्हा ने मामले में बुधवार को परवत्ता थाने में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सत्यम का कहना है कि मनोरंजन उसके हॉटल में कुक का काम करता है. उसे घर जाने के लिए उसने बाइक दी थी. घटना की जानकारी उसे बुधवार को मिली तो उसने थाना आ कर मामले की सूचना दी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
