04 nau 1012313 1646433112 1646433112 jpg 80

नवगछिया। नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के कार्यालय वेश्म में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों को नियमित गश्ती के साथ-साथ फरार अपराधियों की गिरप्तारी के निर्देश दिए। एसडीपीओ ने बताया कि बैठक में पिछले माह में हुए डिटेक्शन, टारगेट पर चर्चा की गई। मार्च माह की प्लानिंग बनाई गई। वरीय पदाधिकारियों से मिले निर्देश से सभी थानाध्यक्षों को अवगत कराया गया।

एसडीपीओ ने कहा कि होली के मद्देनजर मुख्यालय से शराबबंदी को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। देसी शराब की धरपकड़ के लिए प्लानिंग की गयी है। ड्रोन और श्वान दस्ता को शराब की धर पकड़ के लिए लगाया गया है। होली में जो शराब बेचेंगे वे जेल जाएंगे।

एसडीपीओ ने कहा कि होली के मद्देनजर पैसे निकालने के दौरान अपराधियों द्वारा छीना झपटी किये जाने के मद्देनजर वाहन चेकिंग को नियमित रूप से चलाने और बैंकों के आसपास पुलिस के सादे लिबास में रहकर हर संदिग्ध पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। बैठक में इंस्पेक्टर भारत भूषण, इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह, विनय कुमार, थानाध्यक्ष महताब खां, नीरजकुमार, राजकुमार सिंह सहित सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *