बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में रविवार को मदारी धार, साहपुर दियारा एवं सोनवर्षा गंगा दियारा में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी मुकेश कुंवर, अंकित कुंवर एवं ढोरिया उर्फ नवीन की गिरफ्तारी को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया।

हालांकि पुलिस को सफलता नही मिली। हालांकि, किसानों के चेहरे पर संतोष का भाव देखा गया। दियारा में तेलहन व गेहूं की फसल पर अपराधियों की टेढ़ी नजर है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किसानों को भयमुक्त होकर खेती करने को कहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *