बिहपुर : मिल्की में माल ढोने वाले टेम्पो चालक को रविवार सुबह कुछ लोगों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया और 10 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिये। टेम्पो चालक पप्पू राय ने इस बाबत बिहपुर थाने में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में उसने मिल्की निवासी मो. बग्गो, प्रदीप शर्मा एवं तीन अज्ञात को नामजद आरोपी बनाया है।
Total Downloads: 167
बताया कि रविवार सुबह छह बजे टेम्पो से चौकी लेकर भागलपुर बेचने के लिये जा रहा था। उसी समय आरोपियों ने टेम्पो से उतारकर लोहे के रॉड एवं लाठी-डंडे से बुरी तरह मारपीट की। विरोध करने पर हमें खींचकर बहियार के तरफ ले जाने लगे।
इस दौरान प्रदीप शर्मा ने देशी कट्टा निकाल कर कनपटी पर सटा दिया और 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। जाते-जाते जाने से मारने की धमकी भी दी गयी। बिहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

