भागलपुर में युवक की रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली है। उसकी हत्या की गई है। शव देखकर प्रतीत हो रहा है कि पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना लोदीपुर थाना क्षेत्र के सर्मसपुर गांव स्थित कोहरा गांव की है। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने लाश देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या की बात सामने आ रही है। परिजनों उसके दोस्त पर आरोप लगा रहे हैं। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान माहेश्वरी यादव के पुत्र चंदन कुमार (20) के रूप में हुई है।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

परिजनों का कहना है कि चंदन को उसके दोस्त राहुल ने घर से 11 बजे रात में बुलाया था। इसके बाद चंदन घर नहीं लौटा था। सुबह रेलवे ट्रैक पर चंदन की लाश मिली तो दंग रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *