OLX के जरिए एक शख्स के साथ ठगी का मामला सामने आया है। बनमनखी निवासी दिलखुश कुमार ने OLX पर दो महीने पहले अपनी बुलेट को बेचने का एड डाला था। जिसे देखने कर एक व्यक्ति ने संपर्क कर उन्हें पूर्णिया आने को कहा। उसके बाद पूर्णिया के संजीवनी अस्पताल के पास बुलाया। इसके बाद टेस्ट ड्राइवर करने के बहाने बुलेट लेकर फुर्र हो गया। यह घटना 11 अप्रैल 2022 की है। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराने को लेकर काफी परेशानी हुई। एसपी की दखल के बाद थाने में मामला दर्ज हुआ है।

पीड़ित दिलखुश और शातिर सबीर का वॉट्सऐप चैट। इसमें पैसे की डिमांड करता सबीर
पीड़ित दिलखुश और शातिर सबीर का वॉट्सऐप चैट। इसमें पैसे की डिमांड करता सबीर

शातिर आरोपी ने कहा मैं 200 रुपए का भरवा दूंगा पेट्रोल
दिलखुश कुमार ने बताया कि मेरे वॉट्सऐप पर आरोपी ने चैट कर कहा कि आप संजीवनी अस्तपाल के पास आएं। आपको बनमनखी आने का भाड़ा मैं दे दूंगा। इसके बाद आरोपी सबीर ने कहा पप्पू मेडिकल के पास आ रहा हूं जो मेरे पिताजी का है। इसके बाद बुलेट लेकर फरार हो गया। आरोपी सबीर ने कहा था आपको बनमनखी से पूर्णिया आने के लिए 200 रुपए का पेट्रोल भी दे दूंगा। उसके इसके लिए पे फोन नंबर 7461070614 से 70 रुपया भेजा।

सबीर के वॉट्सऐप का डीपी। दिलखुश ने बताया कि यही गाड़ी लेकर भाग गया।
सबीर के वॉट्सऐप का डीपी। दिलखुश ने बताया कि यही गाड़ी लेकर भाग गया।

FIR दर्ज करने के लिए लगाने पड़े कई थानों का चक्कर
पीड़ित दिलखुश कुमार ने बताया कि जब मेरे साथ घटना घट गई तो इसके बाद मैं केहाट और सहायक थाना का चक्कर काटने लगा। इसके बाद दोनों थाना की पुलिस ने कहा कि आप बनमनखी में जाकर कंप्लेंट दर्ज कराएं। इसके बाद थक हार कर पीड़ित ने एसपी से मामले को लेकर गुहार लगाई। एसपी के आदेश के बाद केहाट थाना में FIR दर्ज हुआ।

थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी।
थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी।

अब बाइक देने के बदले मांग रहा है 5000
बाइक लेकर भागने वाले शख्स सबीर अब बाइक देने के एवज में 5000 रुपए की डिमांड कर रहा है। दिलखुश ने बताया कि मेरे वॉट्सऐप पर मैसेज कर पहले 5000 की डिमांड करने लगा। कहा कि 5000 दो मैं तुम्हारी बाइक को वापस कर दूंगा। उसके बाद दिलखुश ने बताया कि मैं पैसे देने को तैयार हो गया। उसको कहा भी कि तुम मेरी बाइक को वापस कर दो मैं तुम्हें पैसे दे दूंगा। इसके बाद शातिर सबीर ने कहा कि 3000 हजार ही दे दों मैं बाइक को लौटा दूंगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *