भागलपुर : स्पाइस जेट विमान कंपनी भागलपुर में हवाई जहाज उतार सकती है। सोमवार को बिहपुर के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कंपनी के सीईओ से बात की। इसके बाद कंपनी ने यहां तकनीकी टीम को जल्द भेजने का आश्वासन दिया है। इसके बाद विधायक के नेतृत्व में भागलपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति का एक शिष्टमंडल प्रमंडलीय आयुक्त से मिला।

विधायक ने बताया कि विमान उतारने की इजाजत मांगी गयी। आयुक्त ने इस संबंध में प्रधान सचिव व विमानन विभाग को भी पत्र भेजने का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी यहां विमान उतारने के लिए पहले अनुमति दें। इस संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी से भी अनुमति देने का आग्रह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद स्पाइस जेट की ओर से जल्द ही तकनीकी टीम भागलपुर आ जायेगी। वे यहां 12 सौ मीटर रनवे का निरीक्षण करेगी। कंपनी ने सात लाख रुपये में विमान उतारने की बात की है। इसमें 55 से 70 सीट होने की संभावना है।

भागलपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति की ओर से ‘भागलपुर मांगे हवाई जहाज को लेकर घंटाघर में सोमवार को 28वें दिन भी धरना जारी रहा। संयोजक कमल जयसवाल, रतन कुमार रॉय, अशोक कुमार सिंह, सुबोध मंडल, अरविंद रामा ने सुबह में धरना को संबोधित किया। एलआईसी अभिकर्ता संघ के संजय कुमार चौधरी ने भागलपुर से हवाई जहाज उड़ने का समर्थन किया और यहां भोजभात का आयोजन करने की बात कही। अर्जुन कॉलेज आयुर्वेदिक व बीएड कॉलेज के रंजन रंजन झा ने भी समर्थन दिया। मौके पर डॉ. विनोद कुमार, अशोक कुमार यादव, प्रह्लाद चौधरी, नीरज कुमार, विजय यादव आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *