नवगछिया। नवगछिया सहित आसपास के रंगरा, गोपालपुर, इस्माईलपुर प्रखंडो के इलाकों में मंगलवार के देर रात आये आंधी तूफान के साथ ओले पड़ने से मक्के की फसल को काफी क्षति हुई है। मक्के की फसल अधिकांश जगहों पर गिरकर जमीन पर आ गयी है जिससे किसान परेशान हैं। किसान पंकज कुमार ने बताया कि मक्के का पौधा गिर जाने से पौधे में अब अन्न के दाने कम आएंगे जिससे उपज कम होगी।
Total Downloads: 172
मंगलवार की देर रात आये तेज आंधी-तूफान से प्रखंड के हरिओ के लरहा बहियार समेत अन्य बहियारों में मक्के की फसल को भारी क्षति पहुंची हैं । जिस कारण किसानों के चेहरे पर परेशानी का भाव देखा जा रहा हैं । बहुत किसानों ने उधार लेकर खेती किया हैं ।
उसके सामने महाजन का उधार चुकाने का चिंता सताने लगा हैं। हरिओपंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह समेत किसान ललन सिंह,सुभाष चन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, शिवनंदन सिंह,गूलो सिंह,अर्जुन सिंह, उमाकांत सिंह,रामशरण सिंह,संतोष कुमार, पंकज शर्मा ने बताया की लरहा बहियार में करीब सौ एकड़ में लगी मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ हैं।खेत में ही फसल गीर गये हैं ।किसान परेशान हैं ।इनलोगों के समक्ष उधार चुकाने की समस्या आन पड़ी हैं।
