राज्य में हाल में नियुक्त प्रारंभिक शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द वेतन मिलने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने सभी DEO और DPO को निर्देश जारी किया है। इसमें नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान करने को कहा है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने निर्देशित किया है कि जिन नवनियुक्त शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच या वेरिफिकेशन काम हो चुका है उन्हें वेतन का भुगतान किया जाए।
Total Downloads: 167
लगभग 42 हजार शिक्षकों का हुआ है चयन
बता दें कि बिहार में छठे चरण में 90762 पदों में से लगभग 42000 शिक्षकों का चयन हुआ है और उन्हें नियुक्ति पत्र देकर जॉइन भी कराया जा चुका है। राज्य सरकार ने अनुमानित तिथि से पहले इन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया था। पहली बार नियुक्ति पत्र 23 फरवरी 2022 को दिया गया और इसके बाद विशेष काउंसिलिंग कर चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र 18 अप्रैल को दिया गया। जानकारी है कि जो शिक्षक जॉइन कर चुके हैं, उन्हें स्टेट बैंक में अपने अकाउंट और अन्य संबंधित जानकारी अपने स्कूल के माध्यम से नियोजन इकाई को उपलब्ध करानी है जिससे वेतन भुगतान किया जा सके।
प्रमाण पत्रों के सत्यापन में देर हो रही- टीईटी शिक्षक संघ
टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम ने मांग की है कि सभी नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान चालू किया जाए। विभागीय स्तर पर उनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन में देर की जा रही है। इस कारण से उन्हें वेतन भुगतान से वंचित रखना अमानवीय है। वेतन के अभाव में विद्यालय आवागमन और दैनिक जीवन यापन में नवनियुक्त शिक्षकों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

