cricket

बिहपुर । रविवार को प्रखंड के नकछेदी कुंवर उच्च विद्यालय झंडापुर के मैदान पर झंडापुर और औलियाबाद के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें औलियाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 15ओवर में आठ विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया।

जिसमें शिवम ने 68 रनों की पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी झंडापुर की टीम ने 4 वें ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अजहर ने 29 बॉल पर 65 रन बनाया। उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। संचालन में राहुल कुमार समेत अन्य युवाओं का योगदान रहा।

नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में रविवार को प्रखंड के रेलवे मैदान पर बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों का दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिप सदस्य मोईन राईन, जिप प्रतिनिधि चंदन भारद्वाज, पंसस अमन आनंद, राजद के जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षण खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा समेत राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकुल कुमार, अविनाश कुमार, रवि राहुल, अभिषेक, गुलशन व पुष्कर आदि देगें। शिविर में सौ प्रशिक्षु खिलाड़़ी प्रशिक्षण लेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *