नवगछिया। बाबा बिशु राउत सेतु पर सड़क दुर्घटना में मां-बेटे घायल हो गये। घायलों में सुमित कुमार उम्र 19 वर्ष पिता गुरुदेव शर्मा और उसकी मां द्रौपदी देवी 60 वर्ष पति गुरुदेव शर्मा घर कनकला थाना रुपौली जिला पूर्णिया शामिल हैं।

दोनों अपने घर कनकला से नवगछिया आ रहे थे। विजय घाट बाबा बिशु राउत सेतु पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने के कारण हादसे का शिकार हो गयी। दोनों को अनुमण्डल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद द्रौपदी देवी को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *