नवगछिया : नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन नई पुलिस लाइन कार्यालय में की। गोष्ठी में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अप्रैल माह में कार्य निष्पादन के साथ-साथ दर्ज मामलों समीक्षा की। समीक्षा के उपरांत बताया कि रिपोर्टिंग से अधिक डिस्पोजल दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं थाना स्तर पर जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उनमें बेहतर कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया जा रहा है।

एसपी ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर जाम न लगे ओवरटेक कर रहे ट्रक चालकों पर जुर्माने के साथ साथ अब थाना स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिस तरह से यहां पर लोग जल्दीबाजी में ओवरटेक करते हैं, ना करें, नहीं तो वहां मौजूद पुलिस जुर्माना लगाएगी। सेतु पर जाम लगाने को लेकर के कई ट्रकों से अभी तक में जुर्माना लाखों रुपया वसूला गया है। पुल पर फ्री तरह से वाहन आने जाने के लिए बनाया गया है। अगर कोई वहां पर गाड़ी रोकता है, तो उनके ऊपर जुर्माना जरूर लगेगा। इस बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह विनय कुमार अमर विश्वास,इं भारत भूषण थाना, अध्यक्ष नीरज कुमार पंकज कुमार रामचंद्र यादव सहित सभी थाना के थानाध्यक्ष मौजूद थे।

बेहतर कार्य के लिए नदी थाना अव्वल, रंगरा दूसरे स्थान पर :

अपराध गोष्ठी में नवगछिया एसपी ने बेहतर कार्य के लिए नदी थाना अध्यक्ष को प्रथम, रंगरा थाना अध्यक्ष महताब खां को दूसरा और गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार को तृतीय रैंक से पुरस्कृत किया । सीटीएस प्रोग्रामर कश्मीरा कुमारी और आई रेड कोर्डिनेटर मिस्टर राकेश को उनके बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। सीसीटीएनएस में बेहतर कार्य के लिए नवगछिया प्रथम इस्माइलपुर दूसरे और बिहपुर को तृतीय रैंक से पुरस्कृत किया गया।

दारोगा को किया निलंबित :

एसपी ने खरीक थाना के दरोगा मनोज कुमार को तबादला होने के बावजूद नवगछिया थाना में योगदान नहीं करने पर निलंबित किया। एसपी ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश ना मानने एवं समय पर योगदान नहीं देने के कारण यह कार्रवाई किया गया है। डिस्पोजल मामले में एसपी ने बताया कि यहां पर हत्या लूट जैसे मामले में जो भी अभियुक्त बचा है उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का निर्देश दिया है लंबित मामलों के निष्पादन के लिए भी इंस्पेक्टर एवं डीएसपी स्तर पर समीक्षा करने के लिए कहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *