नवगछिया। नवगछिया में जाम का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार की शाम नवगछिया के मकनंदपुर चौक से लेकर कुर्सेला पुल तक लगभग 20 किलोमीटर में भीषण जाम लगा रहा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 206
जाम का सिलसिला लगभग दो घंटे तक जारी रहा जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भवानीपुर चौक के पास बीच सड़क पर ही गाड़ी खराब होने के कारण जाम लगा। जाम में एंबुलेंस सहित कई आवश्यक सेवा के वाहनों को भी फंसा देखा गया।
जाम का असर एनएच 31 सड़कों के अलावा 14 नंबर सड़क पर भी रहा। मकनपुर चौक से लेकर मुरली तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। बताते चलें कि जाम का मुख्य कारण ओवरटेक सड़कों पर चादर की तरह मक्का सुखाना है। जिसके चलते जाम लग जाती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
