नवगछिया : अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने इंसानियत की मिशाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में तड़प रहे घायल को इलाज के लिए अपने वाहन से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के शिवानी धर्मकांटा के पास विक्रमशिला पहुंच पथ पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था।
Total Downloads: 206
वह सड़क पर ही तड़प रहा था। अनुमंडल पदाधिकारी पाल ने अपनी गाड़ी से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। बताया गया कि दिन के 11 बजे करीब अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर की ओर जा रहे थे। शिवानी धर्मकांटा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइक सवार घायल होकर दर्द कराह रहा था। SDM की नजर पड़ते ही गाड़ी को रूकवाया।
स्वयं गाड़ी से उतरकर गार्ड व अन्य लोगों की सहायता से घायल को अपनी गाड़ी में चढ़ाया। उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। उसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी अपने गंतव्य के लिए निकल पड़े। घायल नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी मु. मोहीउद्दीन के पुत्र मु. तस्लीम हैं। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जेएलएनएमसीएच भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया।

