विक्रमशिला सेतु पर गुरुवार शाम को जाम लग गया। इस कारण कई गाड़ियां फंस गई। जिसमें कुछ बारात की गाड़ियां भी थीं। शाम के 7 बजे के बाद ही पुल पर जाम लगना शुरू हो गया था। दोनों तरफ से वाहनों का इतना दबाव था कि ओवरटेक करने में गाड़ियां अटक गईं। हालांकि प्रशासन ने पुल को नो ओवरटेक जोन बनाया है। बावजूद इसके ऐसी गाड़ियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। शाम में जाम लगने के बाद विक्रमशिला टीओपी में तैनात पुलिसकर्मी जाम छुड़ाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन रात के 9 बजे भी पुल पर जाम खत्म नहीं हुआ था।

बताया गया कि सुबह में भी कुछ देर के लिए जाम लगा था। इस दौरान कुछ लोग जाम देखकर वापस हो गए थे। टीओपी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि जाम छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। वह स्वयं भी रात 9 बजे पुल पर ही थे।

इधर जाम में फंसे लोग परेशान रहे। कई गाड़ियां दो-दो घंटे से अटकी थीं। इसमें कुछ बारात की गाड़ियां भी शामिल थीं। बताया गया कि शाम में वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। खासकर लग्न होने के कारण गाड़ियों की संख्या ज्यादा थी और इसी में से कुछ गाड़ियां ओवरटेक करती हैं जिससे जाम लग जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *