1200px podanur junction railway station jpg 80

नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के आसपास कई स्टेशनों का जायजा सोनपुर डिवीजन के एडीआरएम संजीव कुमार राय ने लिया ।इस मौके पर सीनियर सेक्शन कुर्सेला के अधिकारी नंदकिशोर प्रसाद सिंह ईएन व आई ओ डब्ल्यू विहपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर इन्होंने खरीक एवं कटरिया स्टेशन का प्रमुख रूप से जायजा लिया, जहां पर कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा एक मांग पत्र भी सौंपा।

मांग पत्र सौंपने वालों में लोजपा नेता सुरेश भगत के द्वारा अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर कटरिया रेलवे स्टेशन की जीर्णोद्धार एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का मांग किया, जिस पर एडीआरएम के द्वारा उनके मांग पत्र के आधार पर जल्दी सुनवाई करने का आश्वासन दिया गया। एडीआरएम संजीव कुमार ने रेलवे स्टेशन के समीप 14 नंबर गेट का निरीक्षण किया जिसको लेकर के मौके पर मौजूद इंजिनियर से जानकारी ली

वही कटरिया कुर्सेला के बीच एवं नवगछिया कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच कुमादपुर गांव के समीप रेलवे समपार फाटक का भी जायजा लिया साथ ही इन सभी समपार फाटक का उपयोगिता की भी जानकारी ली।इस मौके पर इन्होंने कहा कि कई स्टेशनों का जायजा लेकर। उसके बारे में जानकारी लेकर वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट दिया जाएगा। जिससे कि स्टेशन का जीर्णोद्धार एवं विकास हो सके। साथ ही समपार फाटक की उपयोगिता को देखकर रखना एवं उसे हटाने की तैयारी चल रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *