नवगछिया । नगर परिषद कार्यालय चौक के पास अहले सुबह ओवरलोड ट्रैक्टर में बिजली खंभे का तार फसने से बिजली का खंभा टूट कर मोटरसाइकिल चालक पर जा गिरा। हेलमेट पहने रहने की वजह से दुर्घटना में युवक बाल-बाल बच गया।
Total Downloads: 172
लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल ले जाया गया। उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। घायल युवक की पहचान नवगछिया के जहांगीरपुर बैसी निवासी नागेश्वर प्रसाद गुप्ता के पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना बिजली विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत निधि को दिया गया। मौके पर पहुंची अभियंता प्रशांत निधि और बिजली मिस्त्री व अन्य कर्मियों ने बाधित बिजली व्यवस्था को सुधारने की कवायद की। अभियंता प्रशांत निधि ने बताया कि बिजली का खंभा सही जगह पर लगा था उसपर लगे तार की ऊंचाई भी सही थी लेकिन ट्रैक्टर पर लदे सामान की ऊंचाई काफी ज्यादा होने से तार में फंस गया और ट्रैक्टर के झटके से बिजली का खंभा टूट कर बाइक पर गिर गया।

