नारायणपुर । प्रखंड के बोरनाहा धार में शुक्रवार की शाम मछली मारने को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी को लेकर भवानीपुर थाना में नगरपारा उत्तर पंचायत के पूर्व मुखिया नरेन्द्र कुमार ने मनोहरपुर गांव के नवीन सहित अन्य दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी है। बोरनाहा में ग्रामीण सूत्रों ने बताया चार पांच फायरिंग हुआ है। बोरनाहा में पट्टेदार व जमीनदार के बीच विवाद है। पट्टेदार ने बताया कि पहले हम लोगों ने लिखित शिकायत भवानीपुर थाना में दिया था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
