नवगछिया : बाल भारती स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई की पुरानी भंग कर इकाई का पुनर्गठन किया गया एवं वर्ष 2022-23 हेतु नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन जीबी कॉलेज अध्यक्ष सागर कुमार ने किया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश प्रदेश सह मंत्री स्मृति सिंह ने किया। इसके बाद नगर उपाध्यक्ष श्री विपुल कुमार एवं कौशल किशोर जी ने संगठन की पद्धति पर चर्चा की। नगर मंत्री विश्वास वैभव ने पिछले एक वर्ष में हुए कार्यों का मंत्री प्रतिवेदन रखा तत्पश्चात नगर अध्यक्ष प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह ने पुरानी इकाई भंग की एवं प्रदेश सह मंत्री स्मृति सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
Total Downloads: 100
जिसमें अध्यक्ष के लिए प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह एवं नगर मंत्री के लिए शिवम कुमार झा के नाम की घोषणा की गई। उपाध्यक्ष के लिए श्री विपुल कुमार, श्री कौशल किशोर, श्री अरविंद कुमार, श्री श्रीओम सिंह, श्री रितेश कुमार,श्री विष्णु कुमार, नगर सह मंत्री के लिए कृष्ण कुमार ,मानस चिरानिया,कोमल राज, सागर झा , निकिता सिंह, डबलू कुमार राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख विश्वजीत कु चौधरी, राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख, सत्यम ठाकुर , श्वेत कमल ,रोहित कुमार, लक्ष्मी कुमारी , छात्रा प्रमुख के लिए गुलफशा शेख , छात्रा सह प्रमुख ,शालू कुमारी,आकांक्षी प्रिया, अर्चना कुमारी ,SFD प्रमुख में बाबूलाल कुमार , SFD सह प्रमुख राहुल राज ,अभिषेक कुमार SFS प्रमुख रघुवीर कुमार सह प्रमुख ब्यूटी कुमारी, बालकृष्ण कुमार ,ओम कुमार प्रतियोगी छात्र कार्य प्रमुख में विक्की मिश्रा, सह प्रमुख , सौरभ पोद्दार ,अमन कुमार स्वाध्याय मंडल कार्य प्रमुख में श्री अमित कुमार, सह प्रमुख – मनजीत कुमार ,
सोशल मीडिया प्रमुख में विभूति दर्शनम , सोशल मीडिया सह प्रमुख शिवम कुमार,रौशन भारती ,ऋतु राज प्रिंस, कोषाध्यक्ष में अंकित केडिया , खेल प्रमुख में सुमित चौधरी , सह प्रमुख अमित कु यादव , नगर कार्यकारी परिषद के सदस्य के लिए निलगेंद्र कुमार सिंह, विश्वास वैभव , विष्णु प्रजापति,बजरंगी कुमार,अमरेश कुमार,अभिषेक कुमार के नाम की घोषणा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाहक श्री विनोद केजरीवाल ,नगर उपाध्यक्ष श्रीओम सिंह एवं सीनेट सदस्य अजय सिंह कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामना संदेश दिया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, अवध किशोर, शिवम सिंह, विवेक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

