नारायणपुर । प्रखंड के बीरबन्ना चौक से बलहा डोमासी तक चौदह नंबर सड़क की दक्षिण भाग में एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल व एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बलहा महादलित टोला से सटे मकान को नहीं तोड़ने पर विरोध प्रदर्शन किया।
Total Downloads: 209
इसपर एसडीओ व एसडीपीओ ने लोगों को समझा कि 162 लोगों को अतिक्रमण का नोटिस दिया गया और सभी को हटाया गया। एसडीओ ने कहा कि एक मकान पिंकु कुमार गुप्ता का कोर्ट से जजमेंट मिला है, जिसकी खुद जांचकर के दो दिन बाद अगर जजमेंट गलत होगा तो खाली किया जाएगा। तब लोग आश्वस्त हुए।
बीडीओ हरिमोहन कुमार व सीओ अजय सरकार ने बताया कि सात-आठ भूमिहीन लोगों का मकान नहीं हटाया गया है। अभियान में छह जेसीबी, चार थाना के पुलिस, एक सौ पुरुष व महिला सिपाही शामिल थे। बलहा पठान टोला के एक दर्जी परिवार ने कहा कि अब हम लोग कहां रहेगें। कोई रहने भी नहीं देता है। हम शादी कर इसी घर में आये आज बेघर हो गये।

