नवगछिया। रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के काली मंदिर समिति परिसर में शुक्रवार को श्री राम मंदिर के निर्माणोप्रांत भगवान श्रीराम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पंडित प्रभात झा, शैलेश झा, परमहंस स्वामी आगमानंद जी महराज के सानिध्य में पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ।
Total Downloads: 332
वहीं कार्यक्रम में कथावाचक डॉ. सत्यवान ठाकुर ने श्री राम कथासरित्सागर से अमृत पान करवाया। कार्यक्रम में स्वामी आगमानंद महराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि पूरे विश्व में जहां-जहां भगवा लहराता है
श्रीराम वहां वहां दिखाई देते हैं। श्री राम एवं हनुमान की ही पूजा इस कलयुग में मनुष्य का कल्याण करते हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में मेले जैसा आनंद की अनुभूति नजर आई।

