नवगछिया । नवगछिया प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों के सर्टिफिकेट व आईडी कार्ड के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 75 बच्चे आए, जिसमें से सभी बच्चों का सहाय उपकरण जैसे ट्राई साइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र, फिजियो थेरेपी एवं सर्जरी हेतु पहचान किया गया

मेडिकल बोर्ड के डॉ. गोपाल कुमार एवं डॉ. चक्रधर कुमार, आई टेक्नीशियन के द्वारा दृष्टिबाधित एवं अस्थि दिव्यांग 30 बच्चों का सर्टिफिकेट बनाया गया। मानसिक दिव्यांग एवं श्रवण बाधित बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया।

वहां उन्हें मेडिकल बोर्ड के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिन बच्चों का प्रमाण पत्र बना हुआ था उनका यूडी आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन किया गया। सभी बच्चों का यूडी आईडी कार्ड उनके घर पर पोस्ट के द्वारा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *