बिहपुर । बिहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को कांग्रेसजनों ने अग्निपथ स्कीम के विरोध में धरना-प्रदर्शन का किया गया। वहीं धरना समापन के पूर्व कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर बीडीओ सतीश कुमार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम का लिखा ज्ञापन भी सौंपा।

संचालन वरीय कांग्रेस नेता मो. इरफान आलम ने किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस कमिटी के भागलपुर जिला संयोजक मो. अरशद अली, खरीक प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजीत झा, मो.हसन खां, अमरजीत कुमार, शिवशंकर चौधरी, राजनीति सिंह, रणजीत राणा आदि ने अग्निपथ योजना को सरकार से अबिलंब वापस लेने की मांग करते हुए इस स्कीम को युवा विरोधी बताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चार साल के बाद रिटायर होने पर युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। वहीं इस अल्प अवधि में सेना के जवानों में अपेक्षित परिपक्वता भी नहीं आती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *