नारायणपुर। प्रखंड के मनोहरपुर गांव से बुधवार के रात्रि एक बजे खगड़िया जिला के कुलहरिया निवासी कुछ लोग एक युवक को बंदूक के बल पर उठा ले गए। इसके बाद पीड़ित की पत्नी के फोन पर 80 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित युवक का होमगार्ड में चयन हुआ है। पुलिस वेरिफिकेशन के लिए जब गांव पहुंची तब घटना की जानकारी हुई।
Total Downloads: 160
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मनोहरपुर निवासी मजरुल अली का खगड़िया के कुलहरिया निवासी से वीजा बनवाने को लेकर 50 हजार रुपये लेनदेन का विवाद चल रहा था। मजरुल की पत्नी रूबीना ने परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि पीड़ित को पीटकर घायल कर दिया गया।
गुरुवार की सुबह छः बजे आरोपियों ने सतीशनगर के पास एक वाहन चालक को फोन कर के बुलाया और बेगूसराय डॉक्टर के पास जाने का नाम लेकर पीड़ित को लेकर गए। चोरलीह गांव आकर कार में बैठे तीन युवक उतर गए और युवक को मनोहरपुर गांव छोड़ आने को ड्राइवर को कहा। जैसे ही ड्राइवर युवक को गांव के पास छोड़ा पीड़ित के परिजनों उसे पकड़ लिया और भवानीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। भवानीपुर पुलिस ने घायल युवक को पीएचसी नारायणपुर में इलाज करवा रहा है।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि अपहृत युवक का होमगार्ड को लेकर वेरिफिकेशन में मनोहरपुर गांव पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। गाड़ी सहित युवक को लेकर आकर जांच कर करवाई की जायेगी।
