नारायणपुर : एनएच-31 पर भवानीपुर चौक के पास मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे खड़ी बाइक में एक कार ने जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना में कार के चालक इंजीनियर हैदर खान (39) की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची भवानीपुर पुलिस इंजीनियर को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर लेकर गई, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैदर खान कटिहार का रहने वाला था।

मृतक के परिजन जब्बार खान ने बताया कि हैदर सुबह छह बजे घर से अपने ससुराल बिहारशरीफ अपनी पत्नी को लाने के लिए जा रहा था। मृतक की शादी पिछले साल नवम्बर में ही हुई थी। घटना से मृतक की माता, पिता, भाई व बहन का रो-रोकर बुरा हाल हैं। सीओ अजय सरकार ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार परिजनों को लाभ दिया जायेगा।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि बाइक सवार मिस्टर खान सड़क किनारे खड़ा होकर आरा मिल पर लकड़ी को लेकर बातचीत कर रहा था। कटिहार से इंजीनियर खुद गाड़ी चलाकर जाने के क्रम में असंतुलित होकर बाइक में ठोकर मार दी। बाइक पच्चीस फीट दूर गड्डे में चली गई। कार भी गड्डे में जा गिरी। दोनों कार व बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *