नवगछिया। नवगछिया में बिहुला विषहरी पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है । इसी के मद्देनजर रविवार को केंद्रीय मनसा विषहरी पूजा समिति, भागलपुर के अध्यक्ष भोला मंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, महामंत्री शशिशंकर राय ने नवगछिया में नवगछिया बिहुला विषहरी कमिटी के मुकेश राणा, अजय कुशवाहा, नरेश साह सहित अन्य पूजा कमेटियों के साथ बिहुला विषहरी पूजा की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया।
Total Downloads: 92
बताया गया कि बिहुला विषहरी की कहानी नवगछिया की जमीन से जुड़ी है। इसलिए नवगछिया में विभिन्न जगहों पर पूजा धूमधाम से मनायी जाती रही है। वहीं पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण पूजा समारोह पूरी सादगी के साथ मनाया जा रहा था। इस वर्ष सभी जगहों पर श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा समारोह धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
इस बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने नवगछिया एस पी सुशांत कुमार सरोज को मंजूषा पेंटिंग से सम्मानित किया एवं उन्हें बिहुला विषहरी की पूजा की तैयारियां के बारे में विस्तार से बताया गया

