बिहपुर। कुर्बानी का त्योहार बकरीद पर रविवार को बिहपुर के खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया मे सज्जादानशीं हजरत अली कौनेन खान फरीदी एवं नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खान फरीदी ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। वही कहा कि कुर्बानी का त्योहार बकरीद हमें हजरत इब्राहिम अलैह सलाम के सुन्नत को बरकरार रखने और आपसी भाई चारे का पैगाम देता है।
Total Downloads: 92
वहीं बिहपुर, मिल्की, नयाटोला गोरीपुर, बभनगामा, झंडापुर, औलियाबाद, हिरदीचक, ननकार, सहोडी,लत्तीपुर , काजी टोला, मीरटोला, जमालदी पुर, आदि जगहों की मस्जिद व ईदगाहों मे सुबह से ही नमाज पढने की काफी भीड़ उमड पडी थी।
मौके पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खॉ, रहबर खॉ, रहनुमा खान, हाफिज आमिर आजम, मौलाना मोबबशीर, गुलाम पंजतन, मौलाना इरफान आलम, मौलाना शमसीर आलम, मौलाना साजीद, काडी राकीब रजा ने भी बकरीद की मुबारक दिया।

नारायणपुर । प्रखंड के मघुरापुर बाजार, बीरबन्ना, बलहा, मनोहरपुर गांव में बकरीद पर्व धूमधाम से मनाया गया। नवाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। मौके पर बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार, थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह, एसआई राहुल कुमार, एसआई संजय कुमार मंडल ने घूमकर शांतिपूर्वक बकरीद पर्व मानने के लिए गश्ती करते रहे।
