नारायणपुर : प्रखंड के एनएच 31 पर नगरपारा पम्प के समीप संध्या के छः बजे ऑटो चालक ने बाइक सवार मुंगेर निवासी ध्रुव कुमार की बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीण ने निजी क्लिनिक में इलाज करवया ।

डाक्टर ने बताया कि मामूली चोट आया इलाज के बाद युवक को छोड़ दिया गया। ध्रुव कुमार अपने बहन मानसी से नवगछिया बेंक ज्वाइनिंग सोमवार को करने के लिए जा रहा था।थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है।

रखंड के जीएन बांध पर रविवार की दोपहर एक बजे अगुवानी निवासी सुधीर चौधरी व उनकी पत्नी रेणु देवी गाय बचाने के चक्कर में जख्मी हो गए। जख्मी को ग्रामीण अमित कुमार व देवाशीष झा ने उठाकर निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने बताया कि दोनों को मामूली चोट आई थी इलाज के बाद घर भेज दिया। सुधीर चौधरी ने बताया कि बाइक से नवगछिया से घर जाने के क्रम में गाय अचानक सामने आ गई। जिसके कारण संतुलन बिगड़ने से बाइक लेकर गिर गये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *