नवगछिया : साधोपुर दियारा में शनिवार को पुलिस की गोली से घायल राजीव ने बताया कि रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां ने मुझे गोली मारी है। उसने बताया कि वे लोग मेरे चाचा को खोजने आये थे। मुझसे पूछा तो मैंने कहा कि मैं नहीं जानता हूं कि वे कहां हैं। इसी बात पर उन्होंने मुझे गोली मार दी।
Total Downloads: 160
युवक को गोली लगने के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। पथराव में महिलाएं आगे थीं, जो छत से पथराव कर रही थीं। पथराव की घटना में रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां सहित क़ई जवान घायल हो गये। इसके बाद पुलिस के जवानों ने महिला सिपाहियों के साथ खदेड़कर कई महिलाओ को पीटा। हालांकि, पुलिस पदाधिकारी महिलाओं को पीटने की बात से साफ इंकार कर रहे हैं। पुलिस की पिटाई से दो महिलाएं घायल होकर बेहोश भी हो गयीं।
महिलाओं की पिटाई के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए और थानाध्यक्ष सहित कई जवानों को बंधक बना लिया। साथ ही उनकी बाइक भी जब्त कर ली और कई पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीएसपी, इंस्पेक्टर भारत भूषण सहित सभी छह थाना की पुलिस घटनास्थलपर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर थानाध्यक्ष और पुलिस जवानों को मुक्त करवाया।

बरुन मंडल की गोली से राजीव घायल हुआ: एसडीपीओ
