नवगछिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर गांव में स्थित आदर्श मध्य विद्यालय सैदपुर में बकरीद की छुट्टी के दौरान असामाजिक तत्त्वों ने मध्य विद्यालय सैदपुर के वर्गकक्ष का ताला तोड़कर बेंच-डेस्क व अन्य सामानों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
Total Downloads: 163
जल नल का पाइप को उखाड कर फेंक दिया मंगलवार को विद्यालय खुलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा को दी।
बीईओ मध्य विद्यालय सैदपुर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। गोपालपुर थाना पुलिस को पूरे मामले की लिखित जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक ने दी। गोपालपुर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि पूर्व में भी असामाजिक तत्त्वों द्वारा विद्यालय में इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसकी जानकारी समाज के प्रबुद्ध लोगों को दी गई थी। गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।

