नवगछिया : अभाविप नवगछिया इकाई द्वारा एसएफडी के राष्ट्रीय पौधरोपण अभियान के निमित्त अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में नगर मंत्री शिवम झा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
प्रदेश सह मंत्री स्मृति सिंह ने कहा कि एसएफडी के कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष देश भर में एक करोड़ पौधरोपण व बिहार में 5 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य लिया गया है। 10 से 20 जुलाई तक वृहत पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। मौके पर संजय झा, अमित कुमार, सुमित कुमार, प्रीति कुमारी, कोमल कुमारी, ब्रजेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
