बिहपुर । गंगा व कोसी के बीच मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में 14 जुलाई से शुरू हो रहे सावन बहार महोत्सव को लेकर नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एक माह तक चलने वाले महोत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ और मां पार्वती को जलार्पण करते हैं।
Total Downloads: 92
वहीं एसडीओ और एसडीपीओ ने झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सभी मुद्दों पर विचार विमर्श किया। मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी।
इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, गोपाल चौधरी, पंसस विमल शर्मा, मुकेश झा, विजय पांडे, उमेश पांडे, सोनू पांडे, मनोहर पांडे आदि मौजूद थे।

