भागलपुर । महर्षि मेंहीं आश्रम, कुप्पा घाट में बुधवार को श्रद्धा के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया। इस दौरान दूर-दराज से श्रद्धालु गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। कई लोगों ने गुरु दीक्षा भी ली। दोपहर में यहां संतों द्वारा गुरु की याद में प्रवचन का आयोजन किया गया। वर्तमान आचार्य हरिनंदन बाबा ने कहा कि यह गुरु महाराज का सिद्ध स्थल है। यहां आप लोग गुरु पर विश्वास करके आये। आज वेदव्यास जी महाराज का जन्मदिन है। ऐसे महान गुरुओं का बड़ा उपकार रहा है।

गुरुसेवी स्वामी भगीरथ बाबा ने कहा कि सबके आधार परमात्मा है। जो शिष्य गुरु के शरण में हैं। गुरु शिष्य को अपने जैसा ज्ञानी बना देते हैं। स्वामी प्रमोद बाबा ने कहा गुरु में ऐसी शक्ति है कि वे मुर्दा को भी जिंदा कर देते हैं। भगवान श्रीराम ने कहा कि हमसे भी विशेष संत को मानो। स्वामी नरेशानन्द बाबा ने कहा गुरु पूजा के बिना सब पूजा निरर्थक है। मंच संचालन करते हुए प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रसाद बाबा ने कहा कि हमलोग गुरु की जय-जयकार क्यों करते हैं। उनकी जय-जयकार करने से जीवन का विकार दूर होता है। इस मौके पर स्वामी नरेशानंद बाबा, स्वामी परमानंद बाबा, स्वामी जयकुमार बाबा,संजय बाबा, रमेश बाबा, पंकज बाबा आदि मौजूद थे। इससे पूर्व स्वागत भाषण उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण कुमार यादव ने व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री दिव्य प्रकाश ने किया।

अतिथियों ने किया माल्यार्पण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सत्र न्यायाधीश शिवगोपाल मिश्र व विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर डॉ. वीणा यादव, मंत्री मनु भास्कर, राजेंद्र मेहता, व्यवस्थापक अजय जायसवाल, नेपाल के सदानंद यादव, रमेश बाबा आदि थे। सभी का माल्यार्पण किया गया।

बिजली तार में लगी आग, भगदड़

कुप्पा घाट में गुरु पूर्णिमा के दिन अचानक आग लगने से भगदड़ मच गयी। आश्रम परिसर में बिजली तार से आग लगी थी। इससे श्रद्धालुओं के बीच कुछ देर के लिए भगदड़ मच गयी। हालांकि आश्रम प्रबंधन ने आग तक तत्काल काबू पा लिया। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था रहने के बाद भी एक महिला की चेन झपटमारों ने छीन ली। महिला ने इसकी शिकायत भी दर्ज करायी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: छह बजे स्तुति विनती से हुई थी। इसके बाद सुबह 7:30 से पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *