नवगछिया ।साधोपुर कांड की जांच के लिए भाकपा-माले की जिला स्तरीय टीम साधोपुर पहुंची। टीम में भाकपा-माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, नवगछिया प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, कहलगांव प्रखंड सचिव महेश
Total Downloads: 166
प्रसाद यादव, जिला कमिटी सदस्य व इनौस के राज्य सहसचिव गौरीशंकर राय, ऐपवा की जिला सचिव रेणु देवी व जिला अध्यक्ष आशा देवी, आशुतोष यादव, वकील मंडल, रुदल मंडल, वीरेंद्र मंडल, नगीना राय, अरविंद मंडल व चंद्रशेखर राय शामिल थे।
टीम ने गांव में मौजूद करीब दर्जन भर ग्रामीणों से बात-चीत कर घटना की जानकारी ली। जांच टीम ने बताया कि घटना के लिए पूरी तरह पुलिस दोषी है। भाकपा-माले ने साधोपुर कांड के जिम्मेदार नवगछिया एसडीपीओ व रंगरा थाना प्रभारी को बर्खास्त करने, किशोर राजीव को गोली मारने वाले रंगरा थाना प्रभारी पर केस दर्ज करने, झूठे मुकदमे वापस लेने एवं गिरफ्तार महिला-पुरूष को अविलंब रिहा करने और साधोपुर में शांति व सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए ठोस पहल की मांग की।

