बिहपुर : हरिओ वार्ड नंबर दस निवासी टोटो चालक शिवनन्दन साह की गोली मारकर हत्या कर देने मामले में केस दर्जा कर लिया गया है। शिवनन्दन साह के पुत्र किशन कुमार ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने अज्ञात को नामजद किया है।

अपने आरोप में बताया है कि 12 जुलाई को मेरे पिताजी टोटो लेकर निकले थे। सवारी लेने के लिये बिहपुर रेलवे स्टेशन पर बैठे थे। उसके बाद जब 11 बजे फोन किया तो फोन नहीं उठाया।

अगले सुबह पता चला कि टोटो बिहपुर थाना में है।उसके बाद पता चला कि नन्हकार गांव के समीप एन एच 31 किनारे स्टेट बोरिंग के पास शव मिला। मेरे पिताजी की हत्या बदमाशों ने गोली मारकर कर दी है। इधर पुलिस बदमाशों की तलाश को लेकर लगातार छापेमारी शुरू कर दिया है। गुरुवार को डॉग स्क्वाड को लेकर भी जांच की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *