नवगछिया। रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत झल्लू दास टोला मध्य विद्यालय दुर्गास्थान में पिछले सप्ताह मध्यान भोजन खाने के बाद बच्चे के बीमार होने के कारण आक्रोशित अभिभावकों एवं ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामोतार पासवान के साथ मारपीट करने पर रंगरा थाने में मामला दर्ज किया गया है ।
Total Downloads: 162
इस मामले को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक उतार पासवान द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है कि पंकज कुमार एवं इन्हीं के भाई निरंजन कुमार के द्वारा विद्यालय परिसर में पहुंचकर बच्चे बीमार होने की जानकारी के बाद मेरे साथ मारपीट कर कुर्सी तोड़फोड़ कर दिया
आवेदन में एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। मालूम हो कि विद्यालय में मध्यान भोजन खाने से लगभग 2 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए थे जिससे अभी भी वहां पर मध्यान्ह भोजन बंद है।

