नवगछिया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के द्वारा दुर्गा मंदिर सैदपुर में श्री हरि कथा के पहले दिन रविवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई।

श्री हरि कथा का शुभारंभ विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, कुमारी गुड़िया जिला परिषद गोपालपुर, रिंकू देवी प्रखंड प्रमुख, स्वामी सदानंद, अरविंद कुमार, इंद्रजीत कुमार, महेश्वर कुंवर अध्यक्ष दुर्गा मंदिर सैदपुर, आलोक सिंह साकेत बिहारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मौके पर प्रवचन के दौरान संतों ने कहा कि मन को शांत करने हेतु मानव को ब्रह्मज्ञान की नितांत आवश्यकता है। जब मानव सहज आनंद में आ जाएगा तभी समाज राष्ट्र व विश्व शांति स्थापित हो सकती है। कथा टीम में साध्वी अमृता भारती, लक्ष्मी भारती, सरिता भारती, पुष्पा भारती, शीतल भारती, गायक गोपाल, तबला वादक प्रवेश और पैड वादक चंदन सिंह व अन्य स्थानीय लोगों का सहयोग रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *