बिहपुर । मड़वा पश्चिम पंचायत के सहोड़ी गांव निवासी मोनू कुमार के अपहरण का 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मोनू का कुछ नहीं पता लगा पाई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
इस बाबत भाकपा के अंचल मंत्री हिमांशु कुमार व किसान नेता कामरेड निरंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री के नाम बिहपुर बीडीओ को मांग पत्र सौंप कर बच्चे की बरामदगी की मांग की है। भाकपा नेताओं ने कहा अगर गुरुवार तक मोनू बरामद नहीं होगा तो शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना देंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
