नवगछिया। नवगछिया थाना के पकड़ा निवासी कविता देवी पति अखिलेश सिंह को उसके भैसुर ने घरेलू विवाद में हंसुआ से गंभीर रूप से घायल कर दिया। हंसुआ महिला के हाथ में लगने से उसका हाथ कट गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि पहले से दोनों भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा है। इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
