नवगछिया। नवगछिया बाजार में इन दिनों बाइक चोरों का आतंक बढ़ गया है। बाजार में सोमवार को पुनामा निवासी संजीव कुमार सिंह की बाइक चोरों ने चुरा ली। संजीव ने बाजार में स्टेट बैंक के सामने गाड़ी खड़ी की थी और बैंक का काम करने गये थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
इसी दौरान उजले रंग की शर्ट पहने एक युवक उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। वहां लगे सीसीटीवी में युवक का बाइक लेकर जाते फोटो साफ दिख रहा है। पीड़ित ने नवगछिया थाना में अज्ञात युवक पर बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
