नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर लालजी उच्च विद्यालय के समीप 14 नंबर सड़क पर टोटो पर सवार होकर घर जा रहे मकनपुर गांव निवासी दयानंद चौधरी के पास से मोटरसाइकिल सवार बदमाश झपट्टा मारकर 70 हजार से भरे झोला को लेकर फरार हो गए।
Total Downloads: 172
पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना गोपालपुर पुलिस को दी गई। गोपालपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया और अपराधी की पहचान हेतु देर शाम तक प्रयास किया गया।
पीड़ित दयानंद चौधरी रिटायर्ड जेई हैं उसने इलाहाबाद बैंक से सत्तर हजार रुपया निकाला और झोला में लेकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान शातिर अपराधियों के द्वारा मोटरसाइकिल से झोला झपटटा मारकर फरार हो गया। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

