नारायणपुर । प्रखंड के विभिन्न शिवालय में अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भ्रमरपुर के समाजसेवी दीपक झा ने बताया कि भ्रमरपुर, नगरपारा, बलहा, रायपुर सहित अन्य जगहों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भ्रमरपुर व नगरपारा शिवालय में शृंगार पूजा पंडित शशिकांत झा के द्वारा संपन्न होगा।

मंगलवार को दुर्गा मंदिर परिसर में ब्राह्मण भोजन का आयोजन होगा। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि रविवार की देर रात से डाक बम की संख्या बढ़ने पर भवानीपुर पुलिस व बिहपुर पुलिस लगातार गश्ती टीम को तेज कर गनौल से भ्रमरपुर तक करते रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *